फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duplicate Salman Khan: सलमान खान के हमशक्ल को रील बनाना पड़ा भारी, हुई गिरफ्तारी

Mon, 09 May 2022 01:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान का हमशक्ल हुआ गिरफ्तार - फोटो : social media
सलमान खान ही नहीं उनके फैंस और डुप्लीकेट्स भी चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। हाल ही में लखनऊ में रहने वाले उनके डुप्लीकेट से संबंधित एक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रील बनाने के चक्कर में सलमान खान के डुप्लीकेट की समस्या बढ़ गई हैं। लखनऊ पुलिस ने सड़कों की शांति भंग करने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान का हमशक्ल - फोटो : social media
क्या है पूरा मामला?
भाईजान का डुप्लीकेट घंटाघर की सड़कों पर रील बना रहा था, जिसके कारण सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया था। इस भीड़ की वजह से आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने सलमान खान के डुप्लीकेट को शहर के घंटाघर एरिया की शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है और धारा 151 के तहत चालान भी काट लिया।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान का हमशक्ल - फोटो : social media
शिकायतों के चलते हुई गिरफ्तारी
यह पहली बार नहीं है, जब डुप्लीकेट सलमान खान को ऐसे वीडियो बनाते हुए स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी कई बार वीडियो शूटिंग की वजह से लोग जाम में फंस चुके है। यही कारण है कि लोगों ने इस बार पुलिस में डुप्लीकेट सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान का हमशक्ल - फोटो : social media
फैन फॉलोइंग में किसी से पीछे नहीं डुप्लीकेट सलमान
किसी भी सितारे की तरह ही डुप्लीकेट सलमान खान की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर रील बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। बता दें कि इस डुप्लीकेट सलमान के यूट्यूब पर एक लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से उसकी वीडियो पर व्यूज भी लाखों में आते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें