फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉन के किरदार में कितनी फिट बैठेंगी आलिया भट्ट? पर्दे पर ये हसीनाएं भी निभा चुकी हैं निगेटिव किरदार

Fri, 26 Feb 2021 08:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा कोप्पिकर, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म आने में तो समय है, लेकिन टीजर देखने के बाद से ही दर्शक आलिया भट्ट के अभिनय से सहमत होते नहीं नजर आ रहे हैं। दरअसल आलिया फिल्म में फीमेल डॉन के रूप में दिखने वाली हैं, लेकिन उनके चेहरे की मासूमियत उनके किरदार को कमजोर बनाती दिख रही है। हालांकि आलिया से पहले दूसरी अभिनेत्रियों ने भी नकारात्मक किरदार निभाए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो पर्दे पर खलनायिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी
श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी भी पर्दे पर खलनायिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'शेरनी' में नकारात्मक किरदार निभाया था। इस फिल्म में हीरो के रोल में शत्रुघ्न सिन्हा थे वहीं श्रीदेवी डकैत की भूमिका में नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
'रेस' में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ
कटरीना कैफ

खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ फिल्मों में हमेशा हीरोइन के किरदार में ही नजर आती हैं, लेकिन फिल्म 'रेस' में कटरीना खलनायिका बनी थीं। इस फिल्म में उनके किरदार का खुलासा काफी बाद में हुआ था। रेस में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

4 of 5
हसीना पार्कर
श्रद्धा कपूर

अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेने वाली श्रद्धा कपूर भी पर्दे पर खलनायिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीना पार्कर' में श्रद्धा ने निगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में श्रद्धा दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के किरदार में थीं। अपने लुक्स और कंटेट के लिए श्रद्धा ने खूब चर्चा बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा कोप्पिकर - फोटो : Instagram
ईशा कोप्पिकर

खल्लास गर्ल ईशा भी पर्दे पर खलनायिका के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उनकी फिल्म 'शबरी' साल 2011 में रिलीज हुई थी। ईशा ने इस फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी महिला का था जो कुछ हत्यारों से बदला लेने के लिए गैंग्स्टर बन जाती हैं। ईशा के इस फिल्म की काफी चर्चा हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें