रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया से साझा किया कि वैसे तो रणबीर उनका काफी ध्यान रखते ही हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय उनका खास ख्याल रख रहे हैं। आलिया ने बताया कि रणबीर उनके पैरौं की मसाज कभी नहीं करते हैं, लेकिन अक्सर कुछ न कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे उन्हें स्पेशल फील हो। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी मां और सासू मां भी उनका खास ध्यान रख रही हैं।