Bollywood
साल 1955 में उन्होंने गीता बाली से शादी कर ली। गीता भी एक एक्ट्रेस थीं और दोनों की मुलाकात फिल्म 'कॉफी हाउस' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद शम्मी उनसे रोज पूछा करते थे कि 'तुम मुझसे प्यार करती हो? इसपर गीता हर बार ना कहती लेकिन एक बार हां कह दिया। इसके बाद गीता ने कहा चलो शादी करते हैं अभी। यह सुनकर शम्मी चौंक उठे, शादी और अभी, कैसे? गीता ने कहा जैसे जॉनी वॉकर ने की थी। इसके बाद वह जॉनी के पास गए और बोले हमे प्यार हो गया है और शादी करना चाहते हैं। ये सुनने के बाद जॉनी बोले 'मैं मुसलमान हूं मस्जिद जाकर शादी की थी और तुम दोनों मंदिर जाओ और शादी कर लो।' इसके बाद दोनों मंदिर गए और शादी कर ली। लेकिन मजेदार बात यह थी कि गीता की मांग भरने के लिए शम्मी के पास सिंदूर नहीं था तो ऐसे में गीता ने अपने बैग में से लिपस्टिक निकालकर दी फिर शम्मी ने उनकी मांग भरी।