दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद भट्ट परिवार की बेटी साक्षी भट्ट भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। साक्षी और मजाहिर की शादी मुंबई में एक प्राइवेट सेरमनी में हुई। इस शादी में रिश्तेदार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। तो चलिए आपको साक्षी और मजाहिर की शादी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक का पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 15
Sakshi Bhatt wedding
- फोटो : twitter
साक्षी मुकेश भट्ट और नीलिमा भट्ट की बेटी हैं। इस शादी के मौके पर पूरा भट्ट परिवार मौजूद था। तस्वीरों में आलिया भट्ट, महेश भट्ट के अलावा पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। साक्षी ने इस मौके पर गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं मजाहिर गोल्डन कलर की शेरवानी पहने हुए थे।
विज्ञापन
3 of 15
Pooja Bhatt
- फोटो : Instagram
बहन की शादी के मौके पर पूजा भट्ट ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में पूजा सफेद रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद भट्ट परिवार ने एक शानदार रिसेप्शन दिया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
4 of 15
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan
- फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चने के साथ पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने ब्लू कोट और ब्लैक पेंट पहनी हुई थी वहीं जया बच्चन रेड सूट में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 15
Akshay Kumar
- फोटो : Instagram
अभिनेता अक्षय कुमार भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। पार्टी में वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट में दिखाई दिए।
विज्ञापन
6 of 15
Aamir Khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। आमिर पार्टी में बेहद कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्राउन पेंट और व्हाइट कैप पहनी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 15
rekha
- फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। पार्टी में वह हरी और गुलाबी साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं।
8 of 15
anil kapoor
- फोटो : social media
एक्टर अनिल कपूर ने भी साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। उन्होंने भट्ट परिवार और अक्षय कुमार के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
9 of 15
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur
- फोटो : instagram
साक्षी भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्री विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में यह कपल बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
10 of 15
Karan Singh Grover with Bipasha Basu
- फोटो : social media
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। व्हाइट ड्रेस में यह दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। खास बात है कि बिपाशा बसु मुकेश भट्ट की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
11 of 15
emraan hashmi
- फोटो : instagram
एक्टर इमरान हाशमी में अपने परिवार के साथ मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।
12 of 15
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
फिल्म 'उरी' से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार विक्की कौशल भी मुकेश भट्ट की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए।
13 of 15
Alia Bhatt sister wedding
- फोटो : Instagram
रिसेप्शन पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों को आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में शाहरुख, रणवीर और महेश भट्ट काउच पर बैठे कुछ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- माइ ब्वाइज।
14 of 15
Alia Bhatt sister wedding
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही आलिया ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट महेश भट्ट के साथ कई पोज देते हुए नजर आई। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रिसेप्शन की कुछ तस्वीरों को पूजा भट्ट ने भी शेयर किया है। एक तस्वीर में आलिया और शाहरुख खान एक दूसरे को गले लगाए गुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है।
पूजा भट्ट ने लिखा - तारे और प्लानेट्स दोनों होते हैं। मेरे लिए इन दोनों से प्यार न करना मुनासिब नही हैं। इसके साथ ही पूजा भट्ट ने एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पूजा ने तीन पीढ़ियों को दिखाने की कोशिश की है। इस तस्वीर में पूजा भट्ट के अलावा महेश भट्ट, आलिया भट्ट और शाहरुख खान हैं।