Alia Birthday Wish To Ranbir: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक शानदार पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें आलिया और रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। आलिया भट्ट ने तस्वीरों के जरिए अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने प्यारा कैप्शन लिखा है।
आलिया की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अपने पति रणबीर के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में हैं। एक तस्वीर में वह रणबीर के साथ डेट पर निकली हैं। एक और तस्वीर में रणबीर ने अपनी बेटी राहा को गोद में लिया है। वहीं एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में खड़े हैं। उन्होंने बालकनी से रणबीर की एक तस्वीर ली है।
क्या है पोस्ट का कैप्शन?
तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा 'मासूम पति।' आलिया की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली बधाई।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप लोग बहुत प्यारे हो।' एक और यूजर ने लिखा 'आपकी गैलरी में रणबीर को देखना बहुत अच्छा है।'
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कब हुई रणबीर-आलिया की शादी?
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर में नजदीकियां बढ़ीं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने रणबीर के घर पर सादगी से शादी की। साल 2022 में दोनों ने बेटी राहा का स्वागत किया। पिछले साल नवंबर से वह अपने नए घर में रह रहे हैं।