फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजर के बाद रिलीज हुए आलिया भट्ट के दो पोस्टर, किस अंदाज से हुई 'राजी', देखना शानदार होगा

Tue, 10 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
razi
हाल ही में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'राजी' का टीजर रिलीज हुआ। टीजर के बाद फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर को आलिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए आलिया ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बेटी।' 
विज्ञापन

2 of 5
raazi
पोस्टर में एक पिता अपनी बेटी के माथे को चूमते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म 'राजी' का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें आलिया बुर्का पहने नजर आई थीं। 'राजी' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले 39 सेकंड के टीजर में आलिया बुर्का पहने नजर आ रही हैं। इसमें वह एक शख्स से फोन पर बातचीत कर रही हैं। इस बातचीत में वह कहती हैं- हां मैं राजी हूं और अपना चेहरा छिपा लेती हैं। 
 

 

4 of 5
Alia Bhatt
बता दें, 11 मई को रिलीज होने वाली 'राजी' में आलिया एक ऐसी कश्मीरी लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी जिसे 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के समय जासूसी करने के लिए बॉर्डर पार पाकिस्तान भेजा दिया जाता है। फिल्म को लेखक हरसिंदर सिक्का की नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt
बता दें कि फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म हरिंदर सिक्का के बेस्ट सेलिंग उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित है। फिल्म में अपने रोल के लिए आलिया ने बिलकुल भी मेकअप नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें