बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही हैं। यही कारण है कि उन्होंने काम और सोशल मीडिया दोनों से ही ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि, अब बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद वह दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव होती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पहले 'मामा' वाले कप की फोटो शेयर की थी। वहीं अब, अपनी तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में वह ठंड में धूप का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा 'आरामदायक (कोजी)'। इसके साथ ही उन्होंने कॉफी के कप का इमोजी भी बनाया।