फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: स्वेटर पहने ठंड में धूप सेंकते नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस बोले- ब्यूटीफुल मम्मा

Mon, 21 Nov 2022 03:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही हैं। यही कारण है कि उन्होंने काम और सोशल मीडिया दोनों से ही ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि, अब बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद वह दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव होती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पहले 'मामा' वाले कप की फोटो शेयर की थी। वहीं अब, अपनी तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में वह ठंड में धूप का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा 'आरामदायक (कोजी)'। इसके साथ ही उन्होंने कॉफी के कप का इमोजी भी बनाया। 
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया की तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक प्रशंसक ने कहा कि वह 'इतने समय' बाद अभिनेत्री का चेहरा देख खुश हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "आप क्यूट और बहुत सुंदर हैं।" वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा "ग्लोइंग मामा।" एक यूजर ने कमेंट किया,"आखिरकार प्यारी मां आलिया की एक प्रॉपर फोटो सामने आ ही गई"। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सितारों ने पब्लिकली किस करके मचा दी थी हलचल, खूब वायरल हुईं थीं तस्वीरें
 

 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ फैन्स ने आलिया भट्ट से रणबीर और उनकी बेटी के बारे में भी पूछा। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे आशा है कि आपको अपने बच्चे और पति की तस्वीर पोस्ट करना याद होगा।" दूसरे ने कहा, "बच्चे का नाम क्या है? बता दें कि आलिया भट्ट की पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैन्स लगातार उनकी बेटी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें:  सेमीफाइनल से बाहर हुईं निया शर्मा और नीति टेलर, एक्ट्रेस बोलीं- खुद से ज्यादा निया के...
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर आलिया ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह हाथ में 'मामा' लिखा हुआ मग पकड़े नजर आ रही थीं। तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "इट्स मी," और उसके बाद एक पीले दिल वाला इमोजी भी बनाया था।
यह भी पढ़ें: सुम्बुल-शालीन के रिश्ते पर इमली के पिता का बड़ा बयान, बोले- दिखानी होगी टीना को उनकी औकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें