फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शेयर की बेबीमून की पहली तस्वीर, सोनम कपूर ने कमेंट कर खोला एक्ट्रेस का ये राज

Tue, 09 Aug 2022 10:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। जल्द ही अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। जल्द ही अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। अपनी फिल्म के अलावा आलिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अपनी एक और फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी करने के बाद आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने इसी वेकेशन की एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

 

हाल ही में फिल्म डार्लिंग में नजर आईं आलिया इन दिनों अपना वेकेशन एंजॉय रही हैं। अपने इस वेकेशन की एक तस्वीर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। यह तस्वीर देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया कि वह पति रणबीर संग कहां समय बिता रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor - फोटो : instagram

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आलिया भट्ट का यह राज सबके सामने खोल दिया। दरअसल आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने बताया कि आलिया इन दिनों कहां है। सोनम ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं भी अपने बेबीमून के लिए वहीं गई थी। यह सच में बेहद मजेदार है, मजे करो। सोनम के इस कमेंट से यह साफ हो गया कि आलिया इन दिनों इटली में हैं, क्योंकि सोनम कपूर भी अपने बेबीमून के लिए इटली ही गई थीं।

विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं इस धूप की चमक के लिए। धन्यवाद इतने प्यार के लिए मेरे प्यारों। तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे का ग्लो देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी सास नीतू कपूर, अभिनेत्री सोनम कपूर भी उनकी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए अपनी बहू आलिया को बेहद सुंदर कहा तो वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए अपनी बेटी के प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ की।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें