बॉलिवुड की यंग स्टार आलिया भट्ट 15 मार्च को 25 साल की हो गईं। अपने जन्मदिन के मौके पर आलिया ने सुबह ही इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का फर्स्ट लुक शेयर कर सरप्राइज दिया। इसके बाद शाम को आलिया ने अपने पहले बर्थडे का एक बहुत क्यूट वीडियो शेयर कर अपने फैंस को एक ओर सरप्राइज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
alia bday
आलिया द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो उनके पहले बर्थडे का है। जिसमें वह पापा महेश भट्ट के पेट पर बैठीं नजर आ रही हैं। पापा अपनी प्यारी बेटी को बर्थडे विश कर रहे हैं तो वहीं वीडियो बना रही उनकी मां सोनी राजदान को आलिया मम्मा बोलती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
alia bday
आलिया भट्ट ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि डैडी की छोटी बच्ची, चाहे एक साल की हो या फिर 25 की... यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें, इन दिनों आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया में हैं। उनके साथ वहां उनके को-स्टार रणबीर कपूर भी हैं। व्यस्त शेड्यूल के कारण आलिया बर्थडे के लिए घर नहीं आ सकीं और उन्होंने अपना बर्थडे 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर ही मनाया। धर्मा मूवीज ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया की केक के साथ एक फोटो शेयर की है।