फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: सुहाना को पसंद आई आलिया की 'डार्लिंग्स', अब तक इतनी बार देख चुकी हैं फिल्म

Sun, 07 Aug 2022 03:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुहाना खान- फिल्म डार्लिंग्स का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने भी काम किया है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। 'डार्लिंग्स' आलिया के लिए बहुत खास है क्योंकि पहली बार वह किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इसके अलावा बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि शाहरुख खान के परिवार को यह फिल्म कैसी लगी है। इस बारे में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद शाहरुख ने उन्हें खास अंदाज में बधाई मैसेज दिया था। उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म सुहाना को काफी पसंद आई है और उन्होंने इसे दो बार देख डाला है। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'डार्लिंग्स' के अलावा, आलिया भट्ट अब अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह दोनों की एक साथ पहली फिल्म होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदार में होंगे। यह 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'देवा देवा' के प्रीव्यू में देखा गया था। इस इवेंट में एक्ट्रेस ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं और रणबीर कपूर के साथ पोज देते हुए अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही थीं। ब्रह्मास्त्र के अलावा, आलिया ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद, वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जारा' और रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अभिनय करती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें