फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले आलिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ये रखूंगी बेटी का नाम

Wed, 13 Feb 2019 03:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते की खबरें इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियों में हैं। दोनों के फैन्स को बस इसी बात का इंतजार की है आखिर ये लव बर्ड्स शादी के बंधन में कब बंधेंगे। लेकिन इस सवाल का जवाब तो आलिया ने दे ही दिया है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन यहां दिलचस्प बात तो ये है कि हाल ही में आलिया ने इस बात का खुलासा किया है कि जब उनकी बेटी होगी तो वो उसका क्या नाम रखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt - फोटो : twitter
दरअसल, हाल ही में आलिया सुपर डांसर्स शो में अपनी अकपमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन के लिए पहुंची। यहां एक कंटेस्टेंट का नाम अलमा था। और आलिया को उनका नाम काफी पसंद आ गया। और उन्होंने उसे कहा- अलमा नाम तो बहुत सुंदर है। मैं अपनी बेटी का नाम यही रखूंगी।
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt
अब जबसे आलिया ने यह बात कही है, लगातार उन्हें और रणबीर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है दोनों शादी करने जा रहे हैं। बहरहाल, वह अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में व्यस्त हैं लेकिन वैलेंटाइंस डे के दिन भी वह रणबीर के साथ ही समय बिताने वाली हैं।

4 of 6
Alia Bhatt Ranbir Kapoor - फोटो : twitter
आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब पिछले साल सोनम कपूर की शादी में साथ नजर आए थे तभी से दोनों के बीच अफेयर को लेकर खबरें आना शुरू हो गई थी। इसके बाद दोनों ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्रास्त्र की शूटिंग भी साथ में शुरु की। वहीं इसी बीच दोनों से कई बार उनके रिश्ते या शादी से जुड़े सवाल भी पूछे गए, लेकिन दोनों ने खुलकर कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की। 
विज्ञापन

5 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
लेकिन आपको बता दें कि आलिया की रणबीर कपूर के घर में एंट्री होने लगी है और आलिया अक्सर रणबीर के पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर से भी मिलती रहती है। इससे अलावा कई मौकों पर नीतू कपूर के साथ आलिया को भी देखा गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि रणबीर और आलिया के बीच अफेयर है और वो आने वाले समय में शादी भी कर सकते हैं। अब ये तो आलिया और रणबीर ही बता सकते हैं कि वो कब शादी के बंधन में बंधेगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer alia
वहीं फिल्म गली बॉय की बात करें तो ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें