बॉलीवुड में आलिया भट्ट का सितारा चमक रहा है । आलिया ने पिछले कुछ सालों में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं । हाल ही में उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई । अब आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' और एसएस राजामौली की मूवी RRR है ।
विज्ञापन
2 of 5
SS Rajamouli
इन दोनों ही फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है । हाल ही में आलिया ने खुलासा कि उन्हें राजामौली की फिल्म RRR में कैसे काम मिला । पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि राजामौली से उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी । यहीं पर आलिया ने राजामौली से काम मांग लिया था ।
विज्ञापन
3 of 5
alia bhatt
आलिया ने कहा, 'मैं राजामौली सर से एयरपोर्ट पर मिली और उनसे रिक्वेस्ट की कि उनकी फिल्म में मेरे लिए जैसा भी किरदार हो वो उसे करेंगी। उस वक्त राजामौली ने इस फिल्म के लिए किसी भी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया था।
4 of 5
alia bhatt
आलिया ने आगे बताया कि राजामौली ने उनसे डेट्स को लेकर सवाल किया । तब आलिया ने कहा आपको जो भी टाइम सही लगे। वो उसे फिल्म के हिसाब से निकाल लेंगी। जब राजामौली ने आलिया को RRR में रोल ऑफर किया तो उन्होंने अपनी डेट्स का वादा भी पूरा किया ।
आलिया ने फिल्म के हिसाब से राजामौली को डेट्स दे दी । यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनेगी । फिल्म में आलिया के अलावा राम चरन तेजा और एटी रामा राव जूनियर भी लीड रोल में होंगे । राजामौली की ये फिल्म दो फ्रीडम फाइटर अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म एक फिक्शन स्टोरी पर बेस्ड है।