फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर ने माधुरी और संजय दत्त के रिश्ते का किया था खुलासा, कहा था- 'वो उससे कभी शादी नहीं करेगा'

Mon, 22 Apr 2019 07:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने 21 साल बाद फिल्म 'कलंक' में स्क्रीन शेयर किया । 90 के दशक में संजय और माधुरी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहिट थी । फिल्म में काम करते-करते दोनों के अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं । माधुरी और संजय ने कभी खुद से अपने रिश्ते को नहीं कबूला लेकिन पूरे बॉलीवुड को इनके रिश्ते की खबर थी । 
विज्ञापन

2 of 9
sanjay dutt
एक बार माधुरी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'संजय दत्त मेरे सबसे फेवरेट पार्टनर हैं । एक वही हैं जो मुझे पूरा टाइम हंसा सकते हैं । वो एक बहुत सभ्य इंसान हैं । उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है ।' यासीर उस्मान की किताब के अनुसार, संजय और माधुरी की एक फिल्म के डायरेक्टर ने कहा था, 'संजय हमेशा माधुरी के आस-पास घूमते रहते थे और उनके कानों में आई लव यू बोलते थे ।'
विज्ञापन

3 of 9
माधुरी दीक्षित
जब 1993 में संजय जेल से कुछ समय के लिए बाहर आए थे तब उन्होंने कहा था कि उनके और माधुरी के बीच कभी कुछ नहीं था । संजय कहते हैं, 'मैं जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करने लगता हूं उसी के साथ मेरा नाम जोड़ दिया जाता है । मैं माधुरी से माफी मागूंगा कि मेरे और उनके अफेयर की अफवाह उड़ी । ये खबर फिल्म साजन के वक्त आई थी ।'

4 of 9
madhuri dixit
एक बार फिल्म मेकर सुभाष घई ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि संजय कभी भी माधुरी से शादी नहीं करेगा क्योंकि वो कभी नहीं चाहेगा कि उसकी पत्नी फिल्मों में काम करे ।' इसी सवाल पर संजय ने कहा था, 'वो मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं । इस बात में कोई शक नहीं है । वो जानते हैं कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है ।'
विज्ञापन

5 of 9
madhuri dixit
'लेकिन ये सवाल प्रेस को मुझसे पूछना चाहिए था उनसे क्यों पूछा । क्योंकि ये मेरी पर्सनल लाइफ है । उससे शादी करने के लिए हमारे बीच कुछ होना भी तो चाहिए ।' संजय ने 1987 में रिचा शर्मा से शादी की थी । रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया था । लेकिन दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को कैंसर हुआ । 
विज्ञापन

6 of 9
madhuri dixit sanjay dutt
रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें माधुरी और संजय के अफेयर के बारे में पता चला । रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं ।'
विज्ञापन

7 of 9
sanjay dutt
'मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे डिवॉर्स चाहते हैं तो उसने कहा था नहीं। मैं भी डिवॉर्स नहीं लेना चाहती । बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी ।'

8 of 9
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
वहीं एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था । एना ने कहा था, 'माधुरी में बिल्कुल इंसानियत नहीं है । माधुरी को कोई और भी मिल सकता था। माधुरी ने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा है ।'
विज्ञापन

9 of 9
संजय दत्त
'मुझे पता है दोनों अच्छे दोस्त हैं । माधुरी, उनकी बहन और भाई हमारे घर भी आ चुके हैं । हमने संजय को कभी किसी बात के लिए नहीं रोका । लेकिन अब जो कुछ हो रहा है वो गलत है ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें