फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से शादी को लेकर आलिया ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब उठेगी डोली

Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia bhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फलते-फूलते रोमांस पर पूरे बॉलीवुड की नजर है। दोनों को कुछ मौकों पर साथ देखा गया है और उनसे इस रोमांस को लेकर सवाल भी किए जा रहे हैं। दोनों ने इस पर हां भी नहीं कहा है और ना भी नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
ऐसे में आलिया ने एक इंटरव्यू में यह कर चौंका दिया है कि वह अचानक शादी करके लोगों को हैरान कर सकती हैं। अटकलें लग रही हैं कि क्या आलिया ने रणबीर को संकेत दिए हैं कि वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
इस साक्षात्कार में आलिया ने कहा कि वह जिंदगी में कई बार अचानक फैसले करती हैं और ऐसे में कभी यह भी हो सकता है कि वह 30 बरस की होने से पहले ही शादी कर लें। आलिया अभी 25 की हैं। आलिया ने कहा कि वह अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं लेकिन वह उन लोगों में से नहीं हैं जो योजना बना कर काम कर करते हैं। वह एकाएक फैसला ले लेती हैं। 

 

4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया ने कहा लोग सोचते हैं कि हीरोइन होने के नाते शायद मैं 30 की होकर शादी करूं परंतु जिंदगी में कई बार अच्छी बातें अचानक हो जाती हैं। रणबीर 35 बरस के हो चुके हैं और उनके माता-पिता जल्दी से जल्दी शादी कराना चाहते हैं। पांच साल रुके तो रणबीर 40 के हो जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
अब अगर आलिया कह रही हैं कि वह 30 की होने से पहले भी शादी कर सकती हैं तो अटकलों के बाजार में चर्चाओं को हवा मिलनी ही है। इधर यह खबर पहले ही फिजा में है कि कपूर खानदान को आलिया पसंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें