फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने अब आलिया को बताया करण जौहर की 'कठपुतली' तो मिला जवाब, पर्सनली मिलना ही पड़ेगा क्योंकि..

Sun, 10 Feb 2019 02:26 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार्स पर उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। हाल ही कंगना ने दूसरी बार आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्हें करण जौहर की कठपुतली बताया। कंगना के इस बयान पर अब आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए उनसे पर्सनली मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
डीएनए के मुताबिक आलिया ने कहा, 'मैं इन खबरों चीजों पर कंगना से पर्सनली बात करूंगी। मैं नहीं चाहती हूं कि मैं मीडिया को इन बयानों पर कोई जवाब दूं और फिर बात बढ़ती चली जाए। मैंने पहले भी कहा है और अब भी कह रही हूं कि मैं कंगना की बहुत इज्जत करती हूं और वो अपने दम पर यहां तक पहुंची हैं। वो खुलकर अपनी बात रखती हैं और मैं उसका भी सम्मान करती हूं।'
विज्ञापन

3 of 7
alia bhatt
आलिया भट्ट ने बताया, ‘मैंने अगर उन्हें गलती से नाराज कर दिया है तो मैं उसके बारे में नहीं जानती हूं लेकिन मेरा ऐसा कुछ भी करने का मन नहीं था। मैं नहीं चाहती थी कि कंगना मेरी किसी भी बात से नाराज हो।’ 

4 of 7
kangana ranaut
बीते दिनों कंगना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि आलिया भट्ट को खुद को सशक्त करना चाहिए और महत्वपूर्ण फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए। खास करके ऐसी फिल्मों को जो महिलाओं और देश के बारे में हो। अगर उनकी खुद की कोई आवाज नहीं है और वो केवल करण जौहर की कठपुतली हैं तो मैं कहना चाहूंगी कि आप सफल नहीं हो। मैं आलिया से कहना चाहूंगी कि अगर आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम कर रही हैं और आपकी अपनी कोई आवाज नहीं है तो मेरे लिए उस सफलता का कोई महत्व नहीं है।’
विज्ञापन

5 of 7
kangana ranaut
इससे पहले कंगना ने आलिया पर निशाना साधते हुए कहा था, 'इन लड़कियों ने अपने ट्रेलर्स भेजे, जैसे कि आलिया ने 'राजी' का ट्रेलर भेजा और कहा, 'प्लीज इसे देखिए। मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक कर उनके बुलावे पर गई लेकिन जब मेरी बारी आई तो किसी ने जवाब तक नहीं दिया। अब बहुत हुआ ये सारी चीजें मैंने अब बंद कर दी क्योंकि मुझे कभी बदले में प्रशंसा नहीं मिली।'
विज्ञापन

6 of 7
alia bhatt - फोटो : instagram
इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि कंगना मुझे नापसंद करती हैं। मुझे ये भी नहीं लगता कि मैंने जानबूझकर उन्हें अपसेट किया होगा, अगर मैंने ऐसा किया है तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मांगूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
alia bhatt - फोटो : instagram
कंगना रनौत की तारीफ करते हुए आलिया ने कहा था, 'मैंने हमेशा ये कहा है कि बतौर एक्टर और पर्सन मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं. वो बेबाक हैं। ऐसा रास्ता चुन्ना बहुत हिम्मत का काम है। मैं किसी परेशानी के बारे में कुछ नहीं जानती थी। मैं शूटिंग में बिजी थी इसलिए मैं बस यही कह सकती हूं कि मैं किसी को नाराज नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें