फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'कम उम्र में शादी और तुरंत बच्चे', आलिया ने निजी जिंदगी पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 08 Aug 2022 04:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स भी रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री के काम की बहुत तारीफ की जा रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक गाने के खास इवेंट में अभिनेत्री को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर और शादी इसके बाद अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी के बारे में भी खुलकर बात की थी। रणबीर और आलिया की ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने उनके निजी जीवन के बारे में चल रही बातों के बारे में बात की। इस दौरान आलिया ने बताया कि कैसे वह इन सब बातों पर ध्यान न देकर सिर्फ अपने काम पर फोकस करती हैं। करियर के पीक पर इतनी कम उम्र में शादी, उनकी पसंद और फिर तुरंत बच्चे को लेकर उठने वाले सवालों के बारे में भी आलिया भट्ट ने बात की। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने कहा कि कैसे लोग उनकी पसंद पर भी सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि तुम अभी बहुत छोटी हो अभी से शादी और बच्चों की क्या जरूरत है। इसके जवाब में आलिया भट्ट ने कहा कि 'यहां सिर्फ उम्र की बात नहीं है। मैं पिछले 12 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, मुझे लगा कि अब शादी कर लेनी चाहिए और फिर हमने बच्चे की भी प्लानिंग कर ली'। 
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा काफी समय से आलिया भट्ट ढीले-ढाले कपड़े पहनने को लेकर भी ट्रोल होती हैं। कई बार कहा जाता है कि वह अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ऐसा करती हैं। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि 'कपड़े चुनना उनकी निजी पसंद है। कोई भी कपड़े, कपड़े ही होते हैं, और उन्हें दिखाने का क्या मतलब है मुझे समझ नहीं आता। कृपया ऐसा मत करें'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें