फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Stars Education: कोई 12वीं तो कोई सिर्फ 10वीं पास, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं भोजपुरी के ये कलाकार

Mon, 08 Aug 2022 04:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री के गाने और फिल्मों अब इतनी चलन में आ गई हैं कि लोग अब भोजपुरी कलाकारों को भी काफी पसंद करने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Bhojpuri Stars - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में अब भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री के गाने और फिल्में अब इतनी चलन में आ गई हैं कि लोग अब भोजपुरी कलाकारों को भी काफी पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि बीते कुछ समय में भोजपुरी कलाकारों ही शोहरत और लोकप्रियता में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोग अब इन कलाकारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इनकी लाइफस्टाइल से लेकर नेटवर्थ तक लोगों को हर किसी में दिलचस्पी है। तो आइए आज इस रिपोर्ट में जानते हैं भोजपुरी के मशहूर कलाकारों की पढ़ाई के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 10
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह 

भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। अपने शानदार गानों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले पवन सिंह सिर्फ 10वीं कक्षा तक की पढ़े हैं। 

विज्ञापन

3 of 10
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा आए इन अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए मशहूर अक्षरा ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

4 of 10
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चहेते अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भेजपुरी सिनेमा जगत के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर निरहुआ सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े हैं।

 

विज्ञापन

5 of 10
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली दुबे 

भोजपुरी सिनेमा की एक और मशहूर और सफल एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी अक्सर अपना फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीर और वीडियोज सााझा करने वाली आम्रपाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

6 of 10
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव 

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ी तेजी से सफलता हासिल की है। अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले खेसारी ने केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है।

विज्ञापन

7 of 10
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और वर्तमान बीजेपी सांसद रवि किशन ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी पढ़ाई की बात करें तो एक्टर ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है।

8 of 10
मनोज तिवारी का 'दिलदार' गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी

आधुनिक भोजपुरी सिनेमा के जन्मदाता कहे जाने वाली मनोज तिवारी ने हिंदी में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

9 of 10
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने अभिनय और दिलकश अदाओं के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने संस्कृत से अपना ग्रेजुएशन किया है।

विज्ञापन

10 of 10
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं, पढ़ाई की बात करें तो एक्ट्रेस ने तुंगरेश्वर अकादमी से स्कूलिंग पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुशन पूरा किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें