फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, बोलीं- मैं बर्दाश्त......

Mon, 25 Jul 2022 03:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से एक मैगजीन के लिए कराए गए न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता कैमरे के सामने न्यूड होकर तरह-तरह के पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही तमाम आलोचनाओं के बाद भी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और को-स्टार्स रणवीर का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने इस फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, वहीं अब इसी क्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
आलिया ने किया रणवीर का बचाव
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के को-स्टार रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बारे में खुलकर बात की। जब अभिनेत्री से एक पत्रकार ने इन तस्वीरों के बारे में सवाल किया, तो आलिया ने अपने दोस्त और अभिनेता रणवीर का बचाव करते हुए कहा, "मुझे अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।"
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह,अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर का भी बयान वायरल
आलिया से पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने रणवीर का पक्ष लेते हुए बयान जारी किया था। फोटो शूट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने कहा था,'रणवीर में कोई भी दिखावा नहीं है। अगर आप लोग रणवीर सिंह को 11- 12 साल से जानते हैं, तो यह भी जानते होंगे कि वह जो भी करते हैं वह उनकी पर्सनालिटी का एक हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वह उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उन्हें जिस चीज में सहजता महसूस होती है वह उसे करते हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी 'डार्लिंग्स'
आलिया भट्ट ने आज अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज किया। यह फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें आलिया एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपनी पति की तलाश में निकल पड़ती है। इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें