फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' की असफलता की बीच आया आलिया भट्ट का जवाब, बोलीं- हमें स्वीकार करना चाहिए

Tue, 23 Apr 2019 04:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
लचर कहानी, कमजोर किरदार और बेतरतीब मार्केटिंग के चलते मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की साल की दूसरी फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। बंपर ओपनिंग के बाद इसका कलेक्शन लगातार गिर रहा है। 4000 स्क्रीन्स और पांच दिन के लंबे वीकेंड में कलंक ने सिर्फ 66.03 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई से न सिर्फ फिल्म के निर्माता बल्कि निर्देशक और कलाकार भी निराश हैं। कलंक के गिरते कलेक्शन के बीच आलिया भट्ट का जवाब आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kalank - फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने कहा- जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। मैं अपनी फिल्म का समीक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि इसके लिए जनता है। अगर जनता को फिल्म पसंद नहीं आई तो यह जाहिर सी बात है कि फिल्म अच्छी नहीं होगी।

विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter
आलिया ने आगे कहा- इस बात को हमें स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए और अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए। आलिया ने कलंक में रूप का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म के गिरते कलेक्शन के बीच भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

4 of 5
kalank
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म कलंक को इसके मेकर्स ने शुक्रवार की बजाय महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बुधवार को रिलीज किया। फिल्म के विशालकाय कैनवस और इसमें शामिल बड़े सितारों को देखते हुए फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली और इसने पहले ही दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
दूसरे दिन फिल्म ने 11.45 करोड़, तीसरे दिन 11.60 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ और पांचवे दिन 11.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पूरा वीकेंड और अकेली बड़ी फिल्म होने के बावजूद फिल्म ने केवल 66.03 करोड़ की ही कमाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें