फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया से पहले ये मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां बन चुकी हैं कपूर खानदान की बहुएं, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 11 Apr 2022 05:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट से पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
आलिया भट्ट, बबीता - फोटो : social media
बॉलीवुड में शुरुआत से ही बड़ी पहचान रखने वाला कपूर खानदान इस समय अपने घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां जोर- शोर से कर रहा है। इस वक्त कपूर खानदान में जश्न का माहौल है, क्योंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंदन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद आलिया इस परिवार की बहू के रूप में जानी जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट से पहले कौन कपूर खानदान की बहुएं बन चुकी हैं?  नहीं, तो इस आर्टिकल में आपके जानने के लिए बहुत कुछ है। आज हमने आपके लिए कपूर खानदान की बहुओं की एक लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं उनके बारे में..

 
विज्ञापन

2 of 8
raj kapoor and krishna kapoor
कृष्णा राज कपूर 
साल 1946 में कृष्णा राज कपूर की शादी बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर से हुई थी। इन दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनके नाम ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितू नंदा और रीमा जैन है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली 
राज कपूर के भाई और अभिनेता शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की थी। गीता बाली अपने समय की फेमस अभिनेत्रियों में से एक थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शम्मी कपूर के नाम कर दी थी। लेकिन भगवान को इनका साथ मंजूर नहीं था, शादी के 10 साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया था। 

 

4 of 8
Jennifer Kendal and shashi kapoor
जेनिफर केंडल 
शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर हीरो शशि कपूर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे लेकिन उनके भाई शम्मी कपूर की ही तरह उनके जीवन में भी प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिका। साल 1984 में जेनिफर का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 8
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
बबीता 
रणधीर कपूर और बबीता के इश्क की शुरुआत फिल्मों में काम करते हुए हो गई थी और इनके प्यार के चर्चे दूर तक थे। साल 1971 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन दोनों का रिश्ता सफल नहीं रहा। इन दोनों ने शादी के कुछ वर्षों बाद ही अलग  होने का फैसला कर लिया था। 


 
विज्ञापन

6 of 8
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
नीतू कपूर 
कम उम्र में ही ऋषि कपूर को नीतू कपूर से प्यार हो गया था। जानकारी के लिए बता दें कि ऋषि कपूर सिर्फ उन्हें डेट करना चाहते थे लेकिन बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। नीतू कपूर ने अपना करियर छोड़ अपनी पूरी जिंदगी अपने पति और परिवार का ख्याल रखने में लगा दी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
armaan jain - फोटो : social media
अनीसा मल्होत्रा
अनीसा मल्होत्रा राज कपूर के नाती अरमान जैन की दुल्हनिया बन कपूर खानदान की बहुओं की लिस्ट में शामिल हुईं। यह कपल साल 2020 में शादी के बंधन में बंधा था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट 
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट अब जल्द ही कपूर खानदान की बहु बनने जा रही हैं। वह ऋषि कपूर के बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर से शादी करने वाली हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें