फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolled: रोजे न रखने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान, नेटिजन्स बोले-"अपना नाम ही बदल डालो"

Mon, 11 Apr 2022 05:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। वह अपने चारों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में सैफ को सारा और  इब्राहिम के साथ लंच पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वायरल होता वीडियो उनकी परेशानी का सबब बन गया, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान और उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
लंच पर पहुंचे सैफ 
बीते दिनों सैफ अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के मशहूर बैस्टिन रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए। जहां बाहर निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इंस्टाग्राम पर वायरल होती इस वीडियो को देख नेटिजन्स भड़क गए और तीनों को रमजान के पाक महीने में रोजा न रखने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने किया जमकर ट्रोल 
ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर वायरल होती इस वीडियो पर सैफ को जमकर लताड़ा और उनसे धर्म को लेकर कईं सवाल किए। ट्रोलर्स ने सैफ से पूछा कि "आप कैसे मुस्लमान हैं?" एक ने उनको ट्रोल करते हुए कहा,"इनको अपना नाम बदल लेना चाहिए।" तो वहीं दूसरे ने लिखा,"ये सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं। रमजान में तो शर्म करो और रोजा रख लो।" कईं लोग सैफ को ट्रोलर्स से बचाते नजर आए। उन लोगों ने कहा,"खुद की जिंदगी पर ध्यान दो, दूसरों को सुझाव देखकर कुछ नहीं मिलेगा।"  

 

4 of 5
सैफ और करीना की लंच डेट - फोटो : social media
करीना और तैमूर के साथ किया लंच 
रमजान में रोजा न रखने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुए सैफ पर इसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ रविवार को फिर एक बार लंच पर पहुंचे। वह मुंबई के बांद्रा स्थित फूड हाल रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान की आने वाली फिल्में
सैफ अली खान को अगली बार 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन के साथ देखा जाएगा। वह फिल्म  'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति सेनन के साथ भी काम करते दिखाई देंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें