आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।' आलिया ने आगे लिखा, 'वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं।' आलिया ने लिखा, 'शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है।'