अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन-तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' को रिलीज हुए आज सात दिन हो गए हैं। आज फिल्म ने सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शानदार ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म रिलीज के दिन से ही टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने सोमवार की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास की। मंगल और बुधवार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। अब फिल्म का सातवें दिन के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है।