फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की बिल्डिंग में आलिया भट्ट ने खरीदा नया घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 29 Nov 2020 05:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : यूट्यूब
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। आलिया अभी मुंबई के जुहू इलाके में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ रहती हैं। अब आलिया ने मुंबई में एक और आलीशान अपार्टमेंट खरीद लिया है। ये अपार्टमेंट उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कॉम्प्लेक्स में ही है। 
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा स्थित वास्तु अपार्टमेंट में रणबीर कपूर सातवें मंजिल पर रहते हैं, वहीं आलिया भट्ट का अपार्टमेंट इसी टावर में पांचवें मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट 2460 स्वायर फीट है। ये मुंबई के सबसे पॉश इलाके में बना है। यानि अब आलिया और रणबीर का पता एक ही हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खास बात ये है कि 12 मंजिला यह कॉम्प्लेक्स कपूर परिवार के कृष्णा राज बंगले के पास है। इस अपार्टमेंट के लिए आलिया भट्ट ने बहुत मोटी रकम अदा की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने ये फ्लैट 32 करोड़ रुपये में खरीदा है।

4 of 6
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट ने अपने इस नए अपार्टमेंट के  इंटीरियर डिजाइनिंग की जिम्मेदारी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को दी है। गौरी ने ही रणबीर कपूर के अपार्टमेंट का इंटीरियर डिजाइन किया था। जिसकी तस्वीरें भी उस वक्त वायरल हुई थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : फाइल
खबरें ऐसी भी हैं कि आलिया ने अपने इस नए घर में हवन और लक्ष्मी पूजन भी कराया था। इसमें परिवार के लोगों के साथ-साथ रणबीर कपूर, करण जौहर और अयान मुखर्जी भी शामिल हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द ही अपने इस घर में बहन शाहीन के साथ शिफ्ट हो सकती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे वक्त से रिलेशनशिप में है। लॉकडाउन के दौरान आलिया, रणबीर के साथ उन्हीं के फ्लैट में रहने लगी थीं। फिलहाल इन दिनों दोनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आए दिन दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं।

अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा कर मलाइका बोलीं- 'जब तुम साथ होते हो तो', फिर एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें