फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर साझा कर मलाइका बोलीं- 'जब तुम साथ होते हो तो', फिर एक्टर ने भी लिख दी दिल की बात

Sun, 29 Nov 2020 04:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कूपर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में आम हैं। हालांकि अब तक अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब लगता है कि मलाइका ने अपना इजहार-ए-इश्क अर्जुन के लिए कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देख कर उनके फैंस का दिल टूट भी सकता है। मलाइका ने तस्वीर शेयर की है अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
मलाइका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन की बाहों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, मलाइका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम आसपास रहते हो तो कोई डल मूमेंट नहीं रहता'।
 

4 of 5
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media
मलाइका के इस तस्वीर को शेयर करते ही इसके ऊपर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन ने कमेंट में लिखा, 'मैं मानता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ, करीना, अर्जुन, मलाइका, तैमूर - फोटो : instagram/bollyg0ssip
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों धरमशाला में करीना और सैफ के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। ये तस्वीर भी वहीं की है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेट करने की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों को कई बार पार्टीज में तो कई बार छुट्टियां मनाते हुए साथ में देखा गया है। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

पढ़ें: शुरू हुईं आदित्य नारायण की शादी की रस्में, तिलक सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें