नीतू कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
27 जून का पुनर्जन्म कनेक्शन
4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर का विवाह 8 जुलाई 1958 को जन्मी नीतू सिंह से 22 जनवरी 1980 को हुआ। इसी साल 27 जून को ऋषि कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई, ‘कर्ज’। निर्माताओं जगजीत खुराना और अख्तर फारूकी की सुभाष घई निर्देशित ये फिल्म पुनर्जन्म की कहानी है। हिंदी सिनेमा में पुनर्जन्म लेकर अपना बदला पूरा करने की सुपरहिट कहानियों में फिल्म ‘कर्ज’ की गिनती सबसे ऊपर होती है। और, इसी फिल्म की रिलीज डेट पर रणबीर और आलिया ने अपनी संतान के आने का एलान किया है। संकेत साफ है, अगर ये बेटा हो तो हो सकता है उनके पिता का पुनर्जन्म कपूर खानदान में हो जाए।