फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: सिंगापुर में अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं आलिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामने आईं तस्वीरें

Sun, 02 Oct 2022 08:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा वह अपने कई प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर रही हैं। हाल ही में आलिया सिंगापुर में टाइम 100 कार्यक्रम में शामिल हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
 

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे-टीना दत्ता की कैट फाइट का सच आया सामने, बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाकर मांगी सफाई

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में आलिया भट्ट को शिमरी गाउन में अवार्ड फंक्शन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। आलिया के चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। साझा की गई तस्वीरों में आलिया को लाइट मेकअप में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने खुले बालों के साथ हाथों में मैचिंग ब्रेसलेट टीमअप कर लुक को कंप्लीट किया है। फैंस उनकी उन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

Adipurush In Ayodhya: ‘आदिपुरुष’ के स्वागत में 22 दिन पहले दिवाली, अयोध्या का स्नेह देख भावुक हुए ओम व प्रभास

विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने न सिर्फ टाइम अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया। जिसकी खुशी आलिया के चेहरे पर अलग ही देखी जा सकती है। वह हाथ में अवॉर्ड लिए चेहरे पर बड़ी मुस्कुराहट के साथ पोज करती नजर आ रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसकों के साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट करते दिख रहे हैं।

Singer Alfaaz: पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हनी सिंह ने पोस्ट साझा कर दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद उनकी मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए लिखा- 'मुबारक हो गोल्डन गर्ल मुझे तुम पर गर्व है'। वहीं जान्हवी कपूर करण जौहर और मलाइक अरोड़ा जैसे सितारे भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते दिखे। वहीं प्रशसंक भी आलिया की तारीफों में कसीदे पढ़ते दिखे।
 

Adipurush Teaser Twitter Review: आदिपुरुष के टीजर को मिला ऐसा रिव्यू, किसी को लगा सुपर तो किसी को नहीं भाए VFX

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें