शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म के मेकर्स ने लोगों के सामने फिल्म की पहली झलक पेश कर दी। एक्शन से भरपूर किंग खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर यह टीजर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच फिल्म पर आम लोगों के साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं।
Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की बताई वजह, बोले- पठान फिल्म नहीं बल्कि...