वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। कुछ समय से इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे देखने के बाद लोग अभिनेता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।