फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया पर आरोप और पीएम की मुहिम से जुड़े बॉलीवुड स्टार्स सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 29 Aug 2019 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt and PM Modi - फोटो : Social Media
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गहमा-गहमी बनी हुई है। पाकिस्तान के कई एक्टर्स ने भारत के इस फैसले का विरोध किया है। पिछले दिनों हाल पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने कहा था कि बॉलीवुड अपनी फिल्मों में पाकिस्तानियों को आतंकवादी दिखाता है। अब मेहविश एक और वजह से चर्चा में हैं। मेहविश हयात ने आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के अन्य लोगों पर हमला बोला है। मेहविश ने बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चोरी करने का आरोप लगाया है।

आलिया के इस म्यूजिक वीडियो पर लगाया चोरी का आरोप, म्यूजिक कंपनी ने अब तक नहीं दिया जवाब
विज्ञापन

2 of 5
Leena Chandavarkar - फोटो : Social Media
80 के दशक में कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मनमोहक अदाओं और खूबसूरती के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज किया, इनमें से एक हीरोइन रहीं लीना चंद्रावरकर। फिल्मों में आने से पहले लीना विज्ञापनों में काम करतीं थीं और वहीं उन्हें एक्टर सुनील दत्त ने देखा जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'मन का मीत' में अपने अपोजिट साइन किया। 29 अगस्त 1950 में जन्मी लीना चंद्रावरकर का आज जन्मदिन है।

25 साल की उम्र में ही विधवा हो गई थीं लीना चंद्रावरकर, ऐसी बनीं किशोर कुमार की चौथी पत्नी
विज्ञापन

3 of 5
अफरीदी, गंभीर और वीना मलिक - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान गुस्से में अपने ही सिर के बाल नोचने में जुटा है। कश्मीर की आवाम की खुशी पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही। इसलिए पड़ोसी मुल्क का कोई न कोई नुमाइंदा नापाक हरकत कर इस शांति में जहर खोलने की कोशिश कर रहा है। हाल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर विवादित ट्वीट किया और इस पर एक्ट्रेस वीना मलिक ने उनका साथ दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अफरीदी की इस हरकत पर भड़क गए और उन्होंने करारा जवाब दिया।

कश्मीर मुद्दे पर शाहिद अफरीदी-वीना मलिक का विवादित बयान, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

4 of 5
Ameesha Patel - फोटो : Social Media
अमीषा पटेल ने इन दिनों भले ही फिल्मों से दूरी बना रखी हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अमीषा पटेल को लेकर ऐसी अफवाह फैलाई गई कि उनके फैंस बुरी तरह डर गए। सोशल मीडिया पर किसी ने बताया कि अमीषा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर के वायरल होने के बाद अमीषा खुद सामने आईं और उन्होंने पूरी सच्चाई बताई।

क्या अमीषा पटेल को कार एक्सीडेंट में लगी गंभीर चोट? सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Johar and ayushmann khurana - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को अब बॉलीवुड स्टार्स का साथ मिल रहा है। आमिर खान पहले ही पीएम मोदी की इस पहल का समर्थन कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में निर्माता और निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है। 

पीएम मोदी की इस मुहिम से जुड़े करण जौहर और आयुष्मान खुराना, आमिर खान पहले ही कर चुके हैं समर्थन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें