फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ काम करने के लिए इस हद तक गुजरी थीं आलिया, तब जाकर मिली 'ब्रह्मास्त्र'

Sat, 20 Apr 2019 06:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं, इस बीच उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए उन्होंने खुद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी से निवेदन किया था कि इस फिल्म में वह रणवीर कपूर के अपोजिट उन्हें लें। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि,' मैं और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए मैंने खुद अयान मुखर्जी से कहा था कि वह मुझे रणबीर कपूर के अपोजिट कास्ट करें, क्योंकि एक एक्टर के तौर पर मैं रणबीर कपूर को बहुत पसंद करती रही हूं और मुझे उनकी एक्टिंग देखकर हमेशा से उनके साथ काम करने का मना था।

विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आलिया कहती हैं कि,' फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनाने का विचार अयान मुखर्जी का काफी पुराना था, वह फिल्म ये जवानी है दीवानी के समय से ब्रह्मास्त्र को बनाने का प्लान कर रहे थे। उसी समय मैंने अयान को बोल दिया था कि मुझे रणबीर कपूर के अपोजिट लें। आलिया भट्ट ने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की काफी तारीफ की। 

4 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : file photo
उन्होंने कहा,' रणबीर शूटिंग के समय काफी एक्टिव रहते हैं, वह अपने हर सीन को उत्साहित होकर करते हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट ने 'गली ब्वॉय' एक्टर रणवीर सिंह और 'कलंक' एक्टर वरुण धवन के काम और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि ये दोनों अपने-अपने स्तर पर काफी अलग और अच्छे एक्टर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
आपको इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ संजय दत्त,माधुरी दीक्षित ,सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें