फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से पहले ही दुल्हन के जोड़े में Leak हुई आलिया भट्ट की फोटो, आखिर क्या है माजरा...

Sun, 20 Jan 2019 10:50 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दो फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रही हैं । एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और दूसरी वरुण धवन (VarunDhawan) के साथ 'कलंक' (Kalank) । इतने बिजी शेड्यूल के बीच आलिया की एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस हैरान हो जाएंगे ।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt And Varun Dhawan - फोटो : instagram
दरअसल, आलिया भट्ट दुल्हन के जोड़े में नजर आई हैं । तस्वीर में आलिया लाल जोड़ा पहने हैं और दुल्हन की तरह सजी-संवरी दिख रही हैं । उन्होंने हाथ में कलीरे भी बांध रखे हैं । पिछले दिनों आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आ रही थीं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
इस बीच इस तस्वीर से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है । इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, हम आपको बता दें कि ये फोटो आलिया की फिल्म 'कलंक' के सेट से लीक हुई है। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आलिया डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं । 
 

 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
पिछले दिनों आलिया ने वरुण धवन के साथ 'कलंक' के सेट से एक फोटो शेयर की थी । ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट थी । आलिया की 'कलंक' की स्टोरी क्या है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है । इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया तो उन्होंने भी बताने से मना कर दिया था। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के शो में करण जौहर ने कहा था, 'मैं नहीं बताऊंगा कि फिल्म में क्या है। जब मैं आलिया को परफॉर्म करते हुए देखता हूं तो मुझे लगता है कि जैसे मेरी बेटी ये सब कर रही है । मेरा उससे बहुत लगाव है इससे कभी-कभी उसको देखकर रोने लगता हूं ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें