फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ के फ्लैट के बाद आलिया की नई वैनिटी वैन की INSIDE तस्वीरें LEAK, सुंदरता में महल भी फेल

Sat, 02 Feb 2019 04:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले आलिया अपने नए घर को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं तो वहीं अब नई वेनिटी वैन की वजह से लाइम लाइट में हैं। आलिया ने अपने इस नए चलते फिरते घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया के नए घर की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में आलिया वैनिटी वैन के अंदर खड़ी है। खास बात यह है कि आलिया के इस नए चलते फिरते घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है गौरी खान ने बेहद शानदार काम किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन भी दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt new vanity van - फोटो : instagram
एक तस्वीर में आलिया भट्ट वैनिटी वैन के अंदर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा - 'मेरे नए चलते फिरते घर की तस्वीर..गौरी खान।' ऐसा पहली बार नहीं है कि गौरी खान ने किसी सेलिब्रिटी के लिए वैनिटी वैन डिजाइन की हो। इससे पहले गौरी खान करण जौहर के टेरिस और रणबीर कपूर के नए घर का इंटीरियर भी डिजाइन कर चुकी हैं। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले आलिया ने अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है। आलिया ने यह घर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। आलिया के घर खरीदते ही एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानने के बाद शायद एक्ट्रेस को भी अफसोस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने जुहू इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्ललोर में अपार्टमेंट खरीदा। इस घर के लिए आलिया ने करीब 13 करोड़ रुपए दिए हैं। खबरों की मानें तो आलिया इस घर को खरीदने के बाद ठग गई है। कहा जा रहा है कि इस घर की असल कीमत 7.86 करोड़ रुपए है। वहीं आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें