आलिया भट्ट
- फोटो : social media
हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी कास्टिंग को लेकर तमाम दर्शक एक राय नहीं हैं। लेकिन, अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व इस किरदार को करने में आलिया ने जान लड़ा दी है। फिल्म का कारोबार जैसा भी रहे लेकिन इस फिल्म में आलिया के अभिनय से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फिल्म भारत और विदेश में फिल्म के सिनेमाघरो में वितरण के अधिकारों और फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने के खर्चे भी नहीं वसूल पाई है लेकिन इसके निर्माताओं को लगता है कि फिल्म लंबी दूरी में कामयाब जरूर रहेगी।