बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर हैं और एक के बाद एक सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। एक तरफ राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में सात फेरे लिए तो वहीं विक्की कौशल और कटरीना कैफ के भी जल्द शादी करने की खबर सामने आ रही है। वहीं आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी आज सात फेरे लेने वाले हैं। पिछली रात उनकी संगीत सेरेमनी हुई जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे।
यूजर्स ने किया आलिया को ट्रोल
आलिया भट्ट, क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर समेत कई अदाकाराओं ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको होश उड़ा दिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। आलिया भट्ट की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को उनका लंहगा चोली पहनने का अंदाज पसंद नहीं आया तो उन्होंने आलिया को ड्रेस के लिए बुरी तरह ट्रोल भी कर दिया।