फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी रैपर ने आलिया भट्ट पर बना डाला गाना, इम्प्रेस हुईं एक्ट्रेस ने लिखा- बहुत हार्ड

Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के यूं तो चाहने वाले कई हैं लेकिन एक उनका फैन ऐसा भी है, जिसने एक्ट्रेस के ऊपर पूरा गाना बना डाला है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी रैपर मुहम्मद शाह ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर एक गाना बनाया है, जिसमें उन्होंने आलिया के लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही इस पर एक्ट्रेस ने कमेंट भी किया है।  
विज्ञापन

2 of 5
मुहम्मत शाह के पोस्ट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram
पाकिस्तानी रैपर मुहम्मद शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोस्त आलिया भट्ट पर एक गाना बनाने के लिए कहते हैं। इसके बाद शाह रैप करते हुए आलिया के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में आलिया की फिल्मों के कई लुक्स नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुहम्मत शाह के पोस्ट पर आलिया का कमेंट - फोटो : Instagram
मुहम्मद शाह का रैप सुनने के बाद आलिया भट्ट भी इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'बोहुत हार्ड।' इसके साथ ही उन्होंने फायर की इमोजी भी बनाई है। आलिया के फैंस भी लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे गए। जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक साथ यहां से मालदीव के लिए उड़ान भरी। रणबीर कपूर मार्च महीने में कोरोना संक्रमित होने के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आलिया भट्ट के इसके बाद कोरोना संक्रमित होने का पता चला, हालांकि अब वह भी इस बीमारी से मुक्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म ‘आर आर आर’ में भी नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म सड़क 2 में नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें