करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है। शायद यही वजह है कि दोनों ने अब तक साथ में तीन फिल्में दी हैं और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
varun dhawan
और शायद यहीं वजह है कि आलिया वरुण धवन के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। इस बात का खुलासा खुद आलिया ने एक इंटरव्यू में किया। चाहती हैं। आलिया ने कहा, 'मैने निर्देशक डेविड धवन के पास कई बार 'जुड़वा 3' में काम मांगा है। मैं 'जुड़वा' के अगले भाग में काम करने के लिए बेताब हैं।'
विज्ञापन
3 of 4
Alia Bhatt
आलिया ने कहा मैंने डेविड सर को कहा है कि आप 'जुड़वा 3' में मुझे ले लो। 'जुड़वा' जैसी कॉमेडी फिल्म में काम करने की वजह है वरुण की खूबसूरत कॉमेडी। दर्शकों को हंसाना आसान काम नहीं है।'
पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस खास फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा, ये है कारण
वहीं आलिया के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में राजी की शूटिंग खत्म की है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूज कर रहा है।