बॉलीवुड और क्रिकेट का तड़का हमेशा हिट साबित हुआ है। इसी कड़ी में एक और तड़का लगाया है बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने। दरअसल हाल ही में वह आईपीएल 2018 के शो केंट क्रिकेट लाइव पर पहुंची और वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली और इरफान पठान के साथ जमकर मस्ती की। इस बीच आलिया ने एक ऐसे युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की जो हाल ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाकर आया है और आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
आलिया ने इस शो में युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी की जमकर तारीफ की। दरअसल आलिया यहां पर अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रमोशनल करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बड़ी दिलचस्प बात कही।
विज्ञापन
3 of 5
ms dhoni
आलिया फिल्म 'राजी' में एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं और जब उनसे पूछा गया कि आपको कौन-सा क्रिकेटर ऐसा लगता है जो जासूस बनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस पर उन्होंने कहा कि एमएस धोनी इसके लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि चेहरे के एक्सप्रेशन बहुत कमाल के हैं। इसलिए मेरी नजर में वह जासूस के किरदार में परफेक्ट चॉयस रहेंगे।
4 of 5
shivam mavi
आलिया ने धोनी के अलावा केकेआर के युवा गेंदबाज शिवम मावी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा मुझे शिवम मावी बेहद पसंद हैं। वह चोट के बावजूद टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। अगर आईपीएल में किसी युवा की कहानी किसी को बतानी हो तो वह शिवम की होगी। उनके अंदर काफी संभावनाएं हैं।
आलिया ने आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मंच है जो युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देता है। यह एक परिवारिक शो है क्योंकि पूरा परिवार हर रोज इसे देखकर अपना मनोरंजन करता है। बता दें कि उनकी फिल्म 'राजी' 12 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।