फिल्म इंडस्ट्री में रानी मुखर्जी आज एक बड़ा नाम है। उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 21 साल बिताने के बाद अब रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 4
खबरों के अनुसार रानी मुखर्जी ने कहा कि, फिल्म 'साथिया' से पहले फिल्मों में उनके सभी किरदार को रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी तय करती थीं। पता हो कि विवेक ओबरॉय के साथ रानी मुखर्जी फिल्म 'साथिया' साल 2002 में आई थी। रानी मुखर्जी ने इस फिल्म से पहले फिल्मों में जितने भी रोल किए वह उनकी मां के द्वारा चुने गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रानी मुखर्जी ने यह भी कहा- 'शुरुआत में मैं ऐसी भारतीय महिला का रोल करना चाहती थी जो रियलिटी के बहुत करीब हो और फिल्म 'साथिया' के बाद मैं इस बात को जान सकी, कि मैं कितनी इमोशनल हूं और मैं अपने किरदार को कैसे जीवंत कर सकती हूं। इसके बाद मैं खुद से अपने रोल तय करने लगी।
आपको बता दें हाल ही में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त महिला टीचर का रोल प्ले किया था। फिल्म 'हिचकी' से रानी मुखर्जी ने 4 साल बाद कमबैक किया था। इससे पहले वह फिल्म 'मर्दानी' में एक महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं थी।