कटरीना कैफ, आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वह कटरीना के साथ की फोटो देखकर भी नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपल कई फोटोज को देखते हुए आगे बढ़ रहे थे। सीढ़ियों से जाते हुए एक तस्वीर पर नजर पड़ते ही दोनों चुप हो जाते हैं। वॉल पर कपल की शादी से लेकर इवेंट्स और ऋषि कपूर-नीतू सिंह की तस्वीरें तक लगी थीं। उसी वॉल पर आलिया और कटरीना कैफ की फोटो लगी हुई थी, जिसे देखकर दोनों एक पल के लिए ठहरे, लेकिन फिर बिना कुछ बोले ही आगे बढ़ गए।