फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया के मां बनने पर रणबीर की क्रश ने दी बधाई, पोस्ट पर कमेंट कर गैल गैडोट ने लिखी यह बात

Mon, 07 Nov 2022 09:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, गैल गैडोट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिनके जीवन में बीता रविवार बहुत ही खास रहा है। कपल के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा। दरअसल, कल यानी 6 नवंबर को हिंदी सिनेमा के नामी कपूर खानदान में नन्ही परी का आगमन हुआ है। जी हां, कल सबकी चहेती आलिया भट्ट मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने एक प्यारी सी गुड़िया को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर के इस नए सफर की शुरुआत होने पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इन बधाईयों के बीच हॉलीवुड से भी आलिया के लिए एक बधाई संदेश आया है, जो किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेत्री के पति रणबीर कपूर की क्रश ने भेजा है। यह और कोई नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट, गैल गैडोट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री गैल गैडोट मुख्य भूमिका में है। ऐसे में जब     रविवार को आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो उस पर उनकी सह-कलाकार और रणबीर कपूर की क्रश मानी जानी वाली गैल गैडोट ने आलिया को बधाई दी है। आपको बता दें, आलिया भट्ट प्रग्नेंसी के दौरान मई में इस फिल्म की शूटिंग के लिए यूके गई थीं।
Adipurush Release Date: छह महीने के लिए टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस दिन दस्तक देगी प्रभास की फिल्म
विज्ञापन

3 of 4
गैल गैडोट
आलिया भट्ट के द्वारा साझा किए गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में गैल गैडोट ने कमेंट करते हुए आलिया और रणबीर को बधाई दी। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।' गैल गैडोट ने रविवार को देर रात इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने दिल के इमोटिकॉन और पार्टी  आइकन के साथ 'बधाई' लिखा। गैल गैडोट के अलावा इस पोस्ट पर मौनी रॉय, श्वेता बच्चन, सोनम कपूर से लेकर तमाम सितारों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भटट्, गैल गैडोट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक शेयर कर चुकी हैं। इसमें वह गैल गैडोट के साथ एक्शन करते हुए नजर आई थीं। बता दें कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' को टॉप हार्पर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, गैल गैडोट के अलावा सोफी ओकेनेडो और पॉल रेडी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के कई सीन आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किए हैं। यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। 
Anushka Shetty Birthday: प्रभास के लिए अपनी शादी तोड़ चुकी हैं अनुष्का शेट्टी, प्यार नहीं यह थी बड़ी वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें