आलिया भट्ट बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जिनके नाम का डंका अब सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी बज रहा है। इतनी कम उम्र में आलिया ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो तारीफ के काबिल है। वह इस समय देश की टॉप महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी की दमदार सफलता के बाद तो आलिया के पांव ही जमीन पर नहीं टिक रहे। 15 मार्च को आलिया ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। उनको बॉलीवुड में 10 साल हो चुके हैं। महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद इस समय आलिया अपने करियर के शिखर पर हैं। आज हम आपको आलिया भट्ट की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें उन्होंने दमदार अभिनय करके खूब तारीफ बटोरी है।