फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: जब रेखा ने आलिया को कहा था 'फ्यूचर लीजेंड', वायरल वीडियो में दिखा अभिनेत्री का मजेदार रिएक्शन

Mon, 20 Mar 2023 12:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री रेखा, आलिया भट्ट की तारीफ करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। बीते महीने हुए दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में आलिया को यह अवॉर्ड दिग्गज अभिनेत्री रेखा के हाथों मिला था। अब इस अवॉर्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा, आलिया की तारीफ करती नजर आ रही हैं। आलिया ने अपनी तारीफ सुन मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आलिया अपनी ट्रॉफी हाथ में थामे नजर आ रही हैं। उनके साथ मंच पर रेखा भी मौजूद हैं। रेखा कहती हैं कि मैं आज अपना अवॉर्ड हमारे देश के भविष्य के लीजेंड्स को समर्पित करती हूं और आलिया इसकी शुरुआत हैं। इसके बाद अभिनेत्री अपनी तारीफ सुन अभिभूत हो जाती हैं। फिर, वह जमीन पर गिरने जैसा भाव व्यक्त करती हैं। मानों जैसे वह बता रही हों कि रेखा के बयान के बाद वह उनके प्यार में पिघल गई हैं।

Sonali Kulkarni : माफी मांगने के बाद सोनाली को मिला नेटिजंस का सपोर्ट, यूजर्स बोले- भीड़ के आगे मत झुकना

आलिया भट्ट-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, लुक की बात करें तो आलिया भट्ट ने इस कार्यक्रम के लिए मैचिंग कढ़ाई और ब्लाउज के साथ एक सफेद साड़ी पहनी थी। वहीं, रेखा भी सफेद और गोल्डन सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहने नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियां बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। पुरस्कार लेने से पहले आलिया ने हाथ जोड़ते हुए रेखा के सामने झुककर उन्हें नमस्कार किया और गले भी लगाया।
 

Salman Khan: सलमान खान को मिला धमकी भरा ई-मेल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने अपने दमदार अदाकारी के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने 209.77 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं, बात करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी, जो 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Filmy Wrap: KKK 13 में नजर आएंगी अंजलि और नाटू-नाटू पर जमकर थिरके प्रभुदेवा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें