फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: हॉलीवुड में धाक जमाने के लिए आलिया भट्ट ने भरी उड़ान, सोशल मीडिया पर जाहिर किया इस बात का डर

Thu, 19 May 2022 01:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म यहां भी काफी पसंद किया जा रहा है। तमाम हिट फिल्में देने के बाद अब आलिया भट्ट को हॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट मिला है। जिसके लिए अभिनेत्री विदेश रवाना हो चुकी हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कार की पिछली सीट पर बैठी हुई हैं। उन्होंने काफी हल्के मेकअप के साथ एकदम सिंपल लुक कैरी किया है। अभिनेत्री ने कानों में हैवी इयररिंग्स और खुले बालों में अपने लुक को पूरा किया है।

विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पोस्ट पर आलिया भट्ट ने कैप्शन लिखा-  'आज मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हूं। इस समय मुझे बिल्कुल एक न्यू कमर वाली फीलिंग आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे फिर से एक नई शरुआत हो रही है। इसे लेकर मैं काफी नर्वस हूं।' इसके बाद अभिनेत्री ने लोगों से उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भी कहा। जिसके बाद तमाम फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। करीब एक महीने पहले अभिनेत्री ने रणबीर कपूर से शादी की है। दोनों की शादी मुंबई में ही रणबीर के फ्लैट में संपन्न हुई थी। कुछ ही दिन पहले दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है, जिसको सेलिब्रेट करने के लिए आलिया और रणबीर, फिल्म निर्माता करण जौहर के रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें