बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।