आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। 'राजी' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है लेकिन पाकिस्तान में रह रहे आलिया के फैंस इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है और अब यह फिल्म पड़ोसी देश में रिलीज नहीं होगी। आइए आज उन 5 फिल्मों के बारें में बताते हैं जो पाकिस्तान में बैन हो चुकी है।