फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल की उम्र में ही आलिया ने किया ऐसा कारनामा, दुनिया कर रही सलाम

Wed, 26 Apr 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कम उम्र में ही ऐसी सफलता और स्टारडम हासिल किया है कि सभी लोग उनके टैलेंट को सलाम करते हैं। आज आलिया जितने करोड़ की मालकिन हैं जानेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।

इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, हाल ही में आई फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, आलिया की पूरी संपत्ति करीब 13 करोड़ की है।

ये भी पढ़ें - सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट
आलिया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' से की थी जिसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल प्ले किया। इसके बाद आलिया ने 2012 में बतौर हीरोइन फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया। उस वक्त आलिया मात्र 19 साल की थीं।

ये भी पढ़ें - किसी फिल्म से कम नहीं है जहीर खान और सागरिका की लव स्टोरी
 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट
आलिया की ये पहली फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसमें आलिया की परफॉर्मेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए आलिया को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।

4 of 7
आलिया भट्ट
इसके बाद तो आलिया के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। हर फिल्म में उन्होंने अलग तरह के किरदार निभाए और अपनी काबिलियत से लोगों को इंप्रैस किया। आलिया ने एक बाद एक कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'हाइवे', '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल ही में आई उनकी एक और फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' भी जबरदस्त हिट रही। फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए तो उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

ये भी पढ़ें - कैंसर से पीड़ित थी ये हीरोइन, बढ़े वजन के बाद हुआ ऐसा हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप
 
विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट
यानि जब से आलिया ने डेब्यू किया है तब से वो दिनोंदिन तरक्की ही कर रही हैं। इसे आलिया की तेजी से बढ़ती सक्सेस का ही नतीजा माना जा सकता है कि कुछ दिन पहले फोर्ब्स ने आलिया को एशिया के 30 साल से कम उम्र के सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया।

ये भी पढ़ें - फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल
 
विज्ञापन

6 of 7
आलिया भट्ट
​यानि मात्र 24 साल की उम्र में ही आलिया की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि अब दुनियाभर में लोग उन्हें जानने लगे हैं। इतना ही नहीं, पिछले साल ही आलिया भट्ट ने अपने लिए एक घर खरीदा है जिसमें वो अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ रह रही हैं। 

ये भी पढ़ें - FlashBack: मां की जिद के आगे मजबूर हो करीना को छोड़नी पड़ी थी ऋतिक के साथ पहली फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट
फिल्मों की बात करें तो आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें