फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास नीतू के साथ डिनर डेट पर गए रणबीर-आलिया, शिखर धवन की अक्षय कुमार की एक्टिंग, पांच खबरें

Sun, 10 Nov 2019 07:50 PM IST
anand anand एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor,Shikhar Dhawan - फोटो : amar ujala
रणबीर की मां से साथ डिनर डेट पर पहुंचीं आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर लंबे समय से अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। रणबीर और आलिया एक-दूसरे के परिवार का साथ भी समय बिताते हुए नजर आते हैं। हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था। इन तीनों कलाकार की डिनर डेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
ऋतिक की चचेरी बहन ने मनाया जन्मदिन
अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर ऋतिक सहित उनके परिवार की तस्वीरें सामनें आईं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पश्मीना ऋतिक के चाचा संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं। इसके अलावा वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए किसी बड़े बैनर के साथ बातचीत कर रही है और 2020 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
kushal tandon - फोटो : file photo
बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला का कुशाल टंडन ने किया सपोर्ट
आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया है। कुशाल टंडन बिग बॉस सात का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी सिद्धार्थ के अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'सच्चे लोगों को असलियत में एक्ट करने की जरूरत नहीं होती' सोशल मीडिया यूजर्स भी कुशाल टंडन के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

4 of 5
Hichki - फोटो : file photo
हिचकी के लिए रानी मुखर्जी को मिला खास पुरस्कार
साल 2018 में ही रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना किया हो लेकिन एक शैक्षिक नजरिए से यह फिल्म बहुत कुछ सिखाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक टीचर का रोल प्ले किया है जो हिचकी की समस्या से जूझ रही होती है। अब उनकी इस फिल्म को मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पर्सनैलिटी का पुरस्कार मिला है। ये प्रभावशाली सिनेमा पर्सनैलिटी का पुरस्कार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन - फोटो : file photot
शिखर धवन ने की अक्षय कुमार के अभिनय की नकल
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 की वजह से सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकटर शिखर धवन ने हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अभिनय की नकल की है। वीडियो में शिखर धवन के साथ युजवेंद्र चहल और खलील अहमद नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ मिलकर शिखर धवन हाउसफुल 4 के अक्षय कुमार के अभिनय की नकल कर रहे हैं। इस वीडियो को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें